All Stories

महाकुंभ: 14 फरवरी के बाद बनेंगे चार वर्ल्ड रिकॉर्ड

13 जनवरी से शुरू हुए महाकुंभ में अब तक 34 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। उम्मीद है कि जा रही है कि महाकुंभ खत्म होने के समय ये आंकड़ा 40 करोड़ के पार जाएगा। दुनिया के 195 में से 192 देश ऐसे हैं, जिनकी जनसंख्या 30 करोड़ से कम है। जनसंख्या के लिहाज से विश्व के चौथे व पांचवें सबसे बड़े देश इंडोनेशिया और पाकिस्तान की आबादी भी 30 करोड़ से कम है। ऐसे में अब तक पाकिस्तान और इंडोनेशिया की जनसंख्या से कहीं ज्यादा श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं।

महाकुंभ 2025 में चार विश्व रिकॉर्ड के माध्यम से पूरे विश्व को पर्यावरण सरंक्षण एवं स्वच्छता का संदेश देने की तैयारी शुरू कर दी गई है। विश्व रिकॉर्ड बनाने का क्रम माघी पूर्णिमा स्नान के बाद 14 फरवरी से शुरू होगा। 12 फरवरी को माघी पूर्णिमा है इसके बाद वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की प्रक्रिया पूरी करने की योजना बनाई गई है।

ये बनेंगे विश्व रिकॉर्ड
1. 15 हजार कर्मचारी एक साथ गंगा के किनारे 10 किमी तक चलाएंगे सफाई अभियान
2. 1000 ई-रिक्शों का एक साथ किया जाएगा संचालन
3. आठ घंटे के भीतर 10 हजार लोगों के हाथों के लिए जाएंगे छाप
4. 300 कर्मचारी एक साथ अलग-अलग स्थानों पर उतरकर नदी की करेंगे सफाई

All Stories