2025 Prayagraj
Kumbh Mela
2025 Prayagraj Kumbh Mela is an event held from January 13, 2025 to February 26, 2025 in Prayagraj, India.
महाकुम्भ 2025: प्रयागराज स्टेशन पर यात्रियों को सुखद अनुभव देने के लिए गेमिंग जोन का निर्माण किया है। उत्तर मध्य रेलवे
का यह पहला गेमिंग जोन है जो महाकुम्भ में रेल यात्रियों को मनोरंजन का एक खास अनुभव दे रहा है। इसका लाभ, महाकुम्भ में
देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों को मिल रहा है। ये गेमिंग जोन, उत्तर मध्य रेलवे का पहला गेमिंग जोन है।
24/7 उपलब्ध है गेमिंग जोन
ये सुविधा यात्रियों के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। गेमिंग जोन में छोटे बच्चों से लेकर बड़े और वृद्ध लोग भी अपना पसंदीदा
खेल सकते हैं। इसके द्वारा यात्रियों को उनके यात्रा अनुभव को और अधिक आनंदपूर्ण बनाने का अवसर मिल रहा है। इस गेमिंग जोन
में हर उम्र के लोगों के लिए आकर्षक खेल हैं, जिनमें क्लासिक आर्केड गेम्स से लेकर आधुनिक वीआर क्रिकेट बॉक्स तक शामिल हैं।
ये गेमिंग जोन हाई-एंड गेमिंग वीआर क्रिकेट बॉक्स, मोशन थिएटर, पीसी गेम्स, आर्केड गेम्स, जंगल सफारी, एयर हॉकी और वीआर
गेम्स से लैस है। यात्री क्लासिक से लेकर आधुनिक आर्केड गेम्स तक कई तरह के खेलों का आनंद ले रहे हैं। यह गेमिंग जोन फन
स्पेस एलएलपी द्वारा स्थापित किया गया है।
प्रयागराज जंक्शन पर है मनोरंजन की विश्व स्तरीय सुविधा
यह सुविधा न केवल यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाएगी, बल्कि बच्चों, वयस्कों और वृद्धों जैसे सभी आयु के लोगों के लिए भी
इसका अनुभव काफी बेहतर होगा। गेमिंग ज़ोन में यात्री निर्धारित शुल्क पर टिकट खरीदकर इसका उपयोग कर रहे हैं। यह गेमिंग जोन,
मॉल में बने गेमिंग जोन की तर्ज पर बनाया गया है। इससे पहले भी प्रयागराज जंक्शन पर एग्जीक्यूटिव लाउंज और स्लीपिंग पॉडस
जैसी उन्नत सुविधाएं उपलब्ध हैं। ये गेमिंग जोन देश-विदेश से आने वाले यात्रियों को मनोरंजन की विश्व स्तरीय सुविधा दे रहा
है।