2025 Prayagraj
Kumbh Mela
2025 Prayagraj Kumbh Mela is an event held from January 13, 2025 to February 26, 2025 in Prayagraj, India.
बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने शुक्रवार को प्रयागराज महाकुंभ में पहुंचकर संगम में आस्था की डुबकी लगाई और गृहस्थ जीवन
से संन्यास लेने की घोषणा की। ममता कुलकर्णी को अब यामाई ममता नंद गिरि के नाम से जाना जाएगा। फिल्मों में अपनी बेहतरीन
एक्टिंग और लुक से फैंस का दिल जीतने वाली 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने महाकुंभ 2025 में मोह माया का त्याग
करते हुए स धर्म की राह चुनी है। ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़ा ने दीक्षा देकर महामंडलेश्वर बना दिया और उनका नया नाम श्री
यामाई ममता नंद गिरि घोषित किया गया। किन्नर अखाड़े में ममता कुलकर्णी का पट्टाभिषेक हुआ। इस मौके पर ममता ने पहले खुद का और
अपने परिवार का संगम में पिंडदान किया।
क्या है किन्नर अखाड़ा
2015 में स्थापित किन्नर अखाड़ा एक हिंदू धार्मिक संगठन है, जिसका मुख्य उद्देश्य ट्रांसजेंडर समुदाय को आध्यात्मिक और
सामाजिक क्षेत्रों में समानता और मान्यता देना है। अब, ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर के रूप में नियुक्त करके अखाड़ा अपने
संदेश और प्रभाव को और अधिक फैलाने कोशिश कर रहा है।
90 के दशक की चमकती अदाकारा रहीं है ममता
ममता कुलकर्णी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1992 में आई फिल्म ‘तिरंगा’ से की थी, जिसमें उन्होंने नाना पाटेकर के साथ काम
किया था. इसके बाद वह ‘अशांत’, ‘आशिक आवारा’ और ‘वक़्त हमारा है’ जैसी हिट फिल्मों में नजर आईं. 90 के दशक में उनकी
लोकप्रियता चरम पर थी और उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई। एक रिपोर्ट के अनुसार, ममता कुलकर्णी की कुल संपत्ति
करीब 10 मिलियन डॉलर (लगभग 85 करोड़ रुपये) आंकी गई है. बॉलीवुड से दूरी बनाने के बावजूद उनकी संपत्ति ने उन्हें आर्थिक रूप
से मजबूत बनाए रखा है। 2000 के दशक की शुरुआत में उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री छोड़ दी थी और उसके बाद से लाइमलाइट से दूर
रहीं।