2025 Prayagraj
Kumbh Mela
2025 Prayagraj Kumbh Mela is an event held from January 13, 2025 to February 26, 2025 in Prayagraj, India.
महाकुंभ में मौनी अमावस्या के महास्नान से दो दिन पहले ही स्नान के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है। मौनी अमावस्या के पहले ही
अनुमान से ज्यादा भीड़ आ जाने के चलते प्रयागराज जंक्शन पर तय समय के पहले ही वनवे लागू कर दिया गया है। यह व्यवस्था 31
जनवरी की रात 12 बजे तक लागू रहेगी।
रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों का क्रॉस मूवमेंट पर खास ध्यान
रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों का क्रॉस मूवमेंट न हो इसके लिए यह व्यवस्था लागू की जा रही है। इसके अलावा जंक्शन, नैनी, छिवकी
और सूबेदारगंज स्टेशनों से यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लाल, नीले, हरे और पीले रंग का यात्री आश्रय स्थल
बनाया गया है। कलर कोडिंग व्यवस्था से यात्रियों को आसानी से सही प्लेटफार्म पर भेजा जा सकेगा। प्रयागराज जंक्शन पर वन-वे
सोमवार से ही लागू हो गया। अब आधी रात के बाद प्रयागराज छिवकी, नैनी जंक्शन, प्रयाग जंक्शन, फाफामऊ, सूबेदारगंज, झूंसी और
प्रयागराज रामबाग रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों को एक ओर से प्रवेश तो दूसरी ओर से निकास दिया जाएगा। इन सभी स्टेशनों पर यह
व्यवस्था 31 जनवरी की रात 12 बजे तक लागू रहेगी। उधर, जंक्शन पर सिविल लाइंस साइड से यात्रियों का प्रवेश रोकने के लिए फायर
ब्रिगेड चौराहे पर टिन शेड की दीवार भी बना दी गई है।
मौनी अमावस्या और वसंत पंचमी पर 10 टोल रहेंगे फ्री
मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर 10 टोल 27 से 30 जनवरी तक कर मुक्त रहेंगे। इसके अलावा वसंत पंचमी के लिए भी एक फरवरी रात आठ
बजे से चार फरवरी रात 7.59 बजे तक तक टोलों पर टैक्स नहीं लगेगा। यह व्यवस्था कोखराज, नवाबगंज, सोरांव, सहसों, हंडिया,
लालानगर, रामनगर घसियारी, उमापुर, मुंगारी और हररो टोल प्लाजा पर लागू रहेगी।